यूपी में 84 करोड़ रुपए से चौड़ी होंगी ये 4 सडकें

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत के लिए 84 करोड़ रुपये की लागत से काम शुरू किया जाएगा। यह कार्य लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा यातायात दबाव को देखते हुए किया जा रहा है। इन सड़कों में रामनगर-बैंदा-एरच मार्ग, खड़ैनी-बामौर-गरौठा मार्ग, मऊ-गरौठा मार्ग और गंगावली संपर्क मार्ग शामिल हैं।

बता दें की इस सड़कों के चौड़ीकरण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और जल्द ही काम की शुरुआत की उम्मीद है। पिछले वित्तीय वर्ष में इन सड़कों के चौड़ीकरण की मंजूरी नहीं मिल पाई थी, लेकिन अब नए प्रस्तावों के तहत कार्य शुरू किया जाएगा। 

इनमें से रामनगर-बैंदा-एरच मार्ग के चौड़ीकरण पर 32 करोड़ रुपये, खड़ैनी-बामौर-गरौठा सड़क पर 25.30 करोड़ रुपये और अन्य मार्गों पर कुल 27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों के चौड़ीकरण होने से लोगों का आवागवन बेहतर और सुगम हो जायेगा।

इसके अतिरिक्त, विभाग तिराहों और चौराहों को भी दुरुस्त करेगा, जैसे अटल तिराहे के पास स्थित अंसल तिराहे पर 32 लाख रुपये खर्च होंगे। साथ ही, विभिन्न अन्य चौराहों और टी जंक्शनों पर सड़क सुरक्षा कार्य भी किए जाएंगे, जिन पर करीब 70 लाख रुपये खर्च होंगे।

0 comments:

Post a Comment