अवध ओझा के पास करोड़ों की संपत्ति, हुआ खुलासा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरने जा रहे अवध ओझा के पास करोड़ो की संपत्ति हैं हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का विवरण सार्वजनिक किया है, जिससे उनके करोड़पति होने का खुलासा हुआ है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कुछ कर्ज भी होने की जानकारी दी है।

अवध ओझा के अनुसार, उनकी चल संपत्ति की कुल मूल्य 4 करोड़ 85 लाख 89 हजार 374 रुपए है, जबकि उनकी पत्नी के पास 59 लाख 8 हजार 304 रुपए की चल संपत्ति है। इसके अतिरिक्त, उनके बच्चों के पास करीब 5 लाख रुपए की चल संपत्ति बताई गई है। कैश की बात करें तो, अवध ओझा के पास 1.5 लाख रुपए का नकद धन है, जबकि उनकी पत्नी मंजरी ओझा के पास 28,500 रुपए नकद हैं।

सोने की संपत्ति के मामले में, अवध ओझा के पास 9.67 लाख रुपए मूल्य का सोना है, वहीं उनकी पत्नी के पास 20 लाख रुपए का सोना बताया गया है। वाहन की संपत्ति में, अवध ओझा के पास एक महिंद्र स्कॉर्पियो है, जबकि उनकी पत्नी के नाम एक टाटा टियागो कार है।

अवध ओझा के पास कृषि भूमि नहीं है, लेकिन ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में उनके नाम पर दो फ्लैट हैं। वहीं, उनकी पत्नी के नाम लखनऊ, हरिद्वार और वजीराबाद में आवासीय संपत्तियां हैं। संपत्ति के कुल मूल्य का आकलन करते हुए, अवध ओझा के पास कुल 1.45 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 1.6 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

हालांकि, अवध ओझा पर 80 लाख रुपए का कर्ज है, जबकि उनकी पत्नी पर 4.38 लाख रुपए का लोन है। इस प्रकार, अवध ओझा का हलफनामा उनकी आर्थिक स्थिति और संपत्ति की विस्तृत जानकारी प्रदान करता है, जो उनके चुनावी हलफनामे का हिस्सा है।

0 comments:

Post a Comment