कितने पदों पर भर्ती होगी?
बिहार पंचायती राज विभाग ने कुल 1583 ग्राम कचहरी सचिव पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर नियुक्ति होने वाले सचिवों को गांवों में प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
क्या होगी वेतनमान?
ग्राम कचहरी सचिव को प्रति माह ₹6000 का मानदेय मिलेगा, जो उन्हें उनके कार्य की जिम्मेदारी के लिए दिया जाएगा। यह एक अच्छा मौका है खासकर उन युवाओं के लिए जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।
आवेदन की शर्तें और आयु सीमा:
आयु सीमा: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 37 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आयु सीमा विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है:
अनारक्षित वर्ग (पुरुष): 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष-महिला): 40 वर्ष, अनारक्षित वर्ग (महिला): 40 वर्ष, अनुसूचित जाति / जनजाति (पुरुष-महिला): 42 वर्ष
योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास इंटरमीडिएट या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।
आवेदन प्रक्रिया: आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक विज्ञापन को ध्यान से पढ़कर ही आवेदन करें ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।
.png)
0 comments:
Post a Comment