यूपी में जल्द होगी नई शिक्षक भर्ती, तैयारी शुरू!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESSB) महाकुम्भ के बाद नई शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है। 

खबर के अनुसार आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय ने शनिवार को एक बैठक आयोजित की, जिसमें प्राइमरी, माध्यमिक, और उच्च शिक्षा विभागों में मार्च 2025 तक रिक्त होने वाले पदों का विवरण मांगा गया। बैठक में यह तय किया गया कि अधियाचन एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराया जाएगा।

बता दें की इस बैठक में भर्ती में आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा हुई, जिसमें अर्हता और सेवा नियमावली से जुड़ी समस्याएं प्रमुख थीं। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि इन बाधाओं को जल्दी सुलझा लिया जाएगा, ताकि भर्ती प्रक्रिया में कोई विलंब न हो। आयोग ने शासन से सेवा नियमावली को शीघ्र मंजूरी देने और अर्हता के विवादों को हल करने की अपील की है।

इसके अलावा, शिक्षा सेवा चयन आयोग कुछ नए विभागों में भी शिक्षक भर्ती करने जा रहा है, जिनमें अटल आवासीय विद्यालय, व्यावसायिक विद्यालय और अल्पसंख्यक महाविद्यालय शामिल हैं। इन संस्थानों के शिक्षकों के लिए सेवा नियमावली तैयार कर शासन को भेजी गई है। जल्द ही आगे की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी।

0 comments:

Post a Comment