भारत का यह मिसाइल भंडार न केवल रक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह चीन और पाकिस्तान जैसे देशों को यह संकेत भी देता है कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए तैयार है। दुश्मन देशों के लिए भारत की मिसाइल क्षमता एक बड़ा खौफ और दबाव बनाती है, जिससे उन्हें रणनीतिक निर्णय लेते समय सतर्क रहना पड़ता है।
भारत के मिसाइल भंडार में कुछ प्रमुख मिसाइलें शामिल हैं:
1 .अग्नि मिसाइल प्रणाली: यह एक लम्बी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे भारत ने स्वदेशी तौर पर विकसित किया है। इसकी रेंज 700 किलोमीटर से लेकर 5000 किलोमीटर तक हो सकती है, जिससे भारत अपने दुश्मनों को सटीकता से लक्ष्य बना सकता है।
2 .प्रहार और पृथ्वी मिसाइलें: ये क्षेत्रीय और सामरिक उद्देश्यों के लिए विकसित की गई मिसाइलें हैं। पृथ्वी मिसाइल की रेंज 150 से 350 किलोमीटर तक होती है और यह त्वरित प्रतिक्रिया देने में सक्षम होती है।
3 .नाग मिसाइल: यह एक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) है, जिसे भारत ने विशेष रूप से युद्धक्षेत्र में टैंकों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया है।
4 .ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल: यह एक संयुक्त भारतीय-रूस परियोजना है, जो समुद्र से समुद्र और समुद्र से भूमि पर लॉन्च की जा सकती है। यह दुनिया की सबसे तेज़ सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में से एक है।
5 .स्ट्रैटेजिक मिसाइल प्रणाली: भारत ने अपने परमाणु हथियारों के वितरण के लिए भी बैलिस्टिक मिसाइलों का विकास किया है, जो देश की रक्षा को अत्यधिक मजबूत बनाता है।
6 ."एंटी-सैटेलाइट मिसाइल": यह एक प्रकार की मिसाइल होती है जिसे उपग्रहों (सैटेलाइट्स) को नष्ट या क्षति पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह मिसाइलें जमीन से स्पेस में घूम रही दुश्मन देश के सैटेलाइट को मार गिरा सकती हैं।
7 .हाइपरसोनिक मिसाइल: भारत ने हाल के दिनों में अपनी हाइपरसोनिक मिसाइल भी तैयार कर ली हैं। जिसकी रेंज और ताकत से चीन और पाकिस्तान परेशान हैं। इस मिसाइल को ट्रैक करना लगभग नामुमकिन होता हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment