किम जोंग ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल का टेस्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर कोरिया ने एक नई हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण कर दुनिया में डरा दिया हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह मिसाइल ध्वनि की गति से 12 गुना अधिक तेज़ है और 1,500 किमी तक मार करने में सक्षम है। इस मिसाइल का परीक्षण उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन की मौजूदगी में हुई हैं। 

खबर के अनुसार हाइपरसोनिक मिसाइलों की रफ्तार इतनी अधिक होती है कि उन्हें ट्रैक करना और मार गिराना बहुत मुश्किल होता है। उत्तर कोरिया का दावा है कि यह मिसाइल विशेष रूप से प्रशांत क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई है। 

बता दें की उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने इस लॉन्च के माध्यम से अमेरिका को यह संदेश देने की कोशिश की कि वे अपने वैध हितों की रक्षा के लिए किसी भी साधन का उपयोग करने के लिए तैयार हैं। यह मिसाइल परीक्षण अमेरिका और दक्षिण कोरिया दोनों के लिए चिंता का कारण बन गया है। 

विशेष रूप से, यह परीक्षण अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के दक्षिण कोरिया दौरे के दौरान किया गया था, जिसे दक्षिण कोरिया ने एक उकसावे की कार्रवाई माना। विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर कोरिया के लिए यह परीक्षण अप्रत्याशित नहीं था, क्योंकि वह कई वर्षों से मिसाइल तकनीक में सुधार कर रहा है और कार्बन फाइबर जैसी सामग्रियों का उपयोग कर रहा है।

0 comments:

Post a Comment