इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने एवं परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाना होगा।
आवेदन प्रक्रिया:
1 .पंजीकरण (Registration): सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाना होगा। वहां पर 'Register (New Candidate)' टैब पर क्लिक करें।
2 .आवेदन फॉर्म भरना: इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक Initial Registration पेज ओपन होगा। इसमें आपको अपनी जानकारी जैसे नाम, ई-मेल, मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर पंजीकरण करना होगा।
3 .फॉर्म सबमिट करना: पंजीकरण के बाद आपको आवेदन फॉर्म को सही से भरना होगा। इसके बाद आपको परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा और आवेदन फॉर्म को सबमिट करना होगा।
4 .कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें: आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपको एक कंफर्मेशन पेज दिखाई देगा। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में भरे गए विवरणों की सटीकता का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी प्रकार की त्रुटि या गलत जानकारी से आवेदन निरस्त हो सकता है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन के द्वारा ही किया जायेगा। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन स्वीकार की जाएगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment