बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील चौधरी के अनुसार, महिला की जांच रिपोर्ट में HMPV पॉजिटिव पाया गया है, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए पुनः जांच कराई जा रही है। महिला की हालत सामान्य है, हालांकि सांस लेने में कुछ परेशानी आ रही है। उनका इलाज जारी है।
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने HMPV वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर अस्पतालों को अलर्ट किया है। विभाग की ओर से सभी प्रमुख अस्पतालों से यह जानकारी मांगी गई है कि उनके पास बेड की व्यवस्था और ऑक्सीजन सप्लाई सही है या नहीं।
इसके अलावा, अस्पतालों को दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने और मेडिकल स्टाफ को HMPV के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। अस्पतालों को HMPV वायरस के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर और पंपलेट भी वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:
Post a Comment