बिहार में बनें टिकट बुकिंग सेवक, 10वीं पास को मौका

न्यूज डेस्क: बिहार के युवाओं के लिए भारतीय रेलवे एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। रेलवे ने 2025 के लिए एक विशेष भर्ती अभियान की घोषणा की है, जिसमें टिकट बुकिंग सेवक के 425 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती अभियान विशेष रूप से बिहार राज्य के युवाओं के लिए है और इसका मुख्य आकर्षण यह है कि इसमें चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे उनकी 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

पद का नाम: टिकट बुकिंग सेवक

पदों की संख्या: कुल  425 पद।

शैक्षिक योग्यता: इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

चयन प्रक्रिया: बिना परीक्षा के, सिर्फ मैट्रिक के अंकों के आधार पर चयन किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

पद का कार्य: टिकट बुकिंग सेवक का मुख्य कार्य रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराना है। इसमें आरक्षण टिकट खिड़की और प्लेटफार्म टिकट खिड़की पर काम करना शामिल है। यह एक महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसमें सेवक यात्रियों को अपनी यात्रा सुगम बनाने में मदद करते हैं और रेलवे के संचालन में सहायक होते हैं।

आवेदन प्रक्रिया: इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 6 मार्च 2025 से होगी। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2025 तक हैं।

आवेदन शुल्क: GEN/EWS/OBC (पुरुष) के लिए आवेदन शुल्क ₹2000/-, जबकि SC/ST/PH (पुरुष और महिला) के लिए ₹2000/- पद।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर पूरी प्रक्रिया को समझ सकते हैं और आवेदन पत्र भर सकते हैं। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2025 है, इसलिए समय रहते आवेदन करें।

आधिकारिक वेबसाइट : https://ecr.indianrailways.gov.in/

0 comments:

Post a Comment