यूपी में खुला नौकरियों का पिटारा, 10वीं पास को मौका

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में बेरोजगार युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। मऊ जनपद के विभिन्न ब्लाकों में आगामी 10 मार्च से लेकर 24 मार्च तक रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला 10वीं पास से लेकर 19 से 40 साल तक के युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। इसके जरिए युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्रों में विभिन्न पदों पर रोजगार मिलने का रास्ता खुल सकता है।

कहाँ और कब होगा रोजगार मेला?

मऊ जनपद में रोजगार मेले का आयोजन विभिन्न विकास खंडों में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसमें भाग लेने का अवसर मिल सके। इन मेले में रोजगार के कई अवसर मिलेंगे, जहां पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रोजगार मेलों का आयोजन इस प्रकार किया जाएगा:

परदहा, बड़रां, बड़रांव (10 और 11 मार्च)

कोपागंज और रतनपुरा (17 और 18 मार्च)

रानीपुर और घोसी (19 और 20 मार्च)

मोहम्मदाबाद गोहना और फतेहपुर मंडाव (21 और 22 मार्च)

दोहरीघाट (23 और 24 मार्च)

नौकरी का मिलेगा अवसर?

यह रोजगार मेला खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो 10वीं, 12वीं, स्नातक आदि कक्षा पास कर चुके हैं और उनकी उम्र 19 से 40 साल के बीच है। इस मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करना है। युवा यहाँ सरकारी और निजी क्षेत्रों में विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रोजगार मेले के महत्व और फायदे

रोजगार मेला युवाओं को एक मंच पर एकत्र करने का बेहतरीन तरीका है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल नौकरी के अवसर मिलते हैं, बल्कि युवाओं को रोजगार की दिशा में मार्गदर्शन भी मिलता है। बेरोजगारी के इस दौर में ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपना करियर बनाने का अवसर मिल सकता है, जो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इसके साथ ही, यह मेले नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को विभिन्न कंपनियों से सीधा संपर्क करने का मौका भी देते हैं, जिससे उनके चयन की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

0 comments:

Post a Comment