योग्यता:
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को ECG तकनीशियन के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान होना चाहिए। यदि आपके पास 12वीं पास है, तो आप इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क:
सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: रु. 600/-, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (बिहार राज्य के स्थायी निवासी) के लिए: रु. 150/-, महिला उम्मीदवार (बिहार राज्य की स्थायी निवासी) के लिए, चाहे वे किसी भी वर्ग से हों: रु. 150/-, राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों के लिए: रु. 600/-
आयु सीमा:
आयु सीमा के अनुसार विभिन्न वर्गों के लिए अधिकतम और न्यूनतम आयु सीमा इस प्रकार है: न्यूनतम आयु 18 वर्ष, अनारक्षित वर्ग (पुरुष) के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, अनारक्षित महिला उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला) के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, एससी/एसटी (पुरुष/महिला) के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष
आवेदन की तिथि:
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 04 मार्च 2025 (दोपहर 12:00 बजे से) जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2025 (रात्रि 11:55 बजे तक) हैं।
आवेदन की प्रक्रिया:
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र को सही-सही भरने के बाद, अंतिम तिथि से पहले सबमिट करना होगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment