यूपी के इस जिले में बनेंगे रिंग रोड और बाईपास

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में ट्रैफिक जाम की समस्या को सुलझाने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है, जिनमें रिंग रोड और बाईपास निर्माण भी शामिल है। इन परियोजनाओं को 300 करोड़ रुपये की लागत से लागू किया जाएगा, जो मेरठ शहर के यातायात व्यवस्था को काफी सुधारने में मदद करेंगे। इन योजनाओं के तहत नई सड़कों का निर्माण, मौजूदा सड़कों का चौड़ीकरण और कुछ प्रमुख चौराहों और पुलों का सुधार किया जाएगा।

रिंग रोड और बाईपास निर्माण

मेरठ में बढ़ते यातायात दबाव और ट्रैफिक जाम की समस्या ने यहां के नागरिकों के जीवन को कठिन बना दिया है। शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव अत्यधिक बढ़ चुका है, जिससे समय की बर्बादी और प्रदूषण की समस्या भी बढ़ रही है। इन समस्याओं को देखते हुए, मेरठ विकास प्राधिकरण ने रिंग रोड और बाईपास की परियोजना को प्राथमिकता दी है।

प्रथम चरण में, रिंग रोड और बिजली बंबा बाईपास को शामिल किया गया है। इन सड़कों के निर्माण से शहर के भीतर से गुजरने वाली लंबी दूरी की यातायात को शहर के बाहरी हिस्सों से जोड़ा जाएगा, जिससे शहर के अंदर के यातायात में कमी आएगी और जाम की समस्या में भी राहत मिलेगी।

नई सड़कों और चौड़ीकरण की परियोजनाएं

हापुड़ अड्डा चौराहे से गांधी आश्रम और तेजगढ़ी से मुरलीपुर गांव तक सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। किला रोड पर जेलचुंगी से भावनपुर तक सड़क का चौड़ीकरण होगा।  कंकरखेड़ा बाईपास से कैलाशी अस्पताल तक सड़क का चौड़ीकरण होगा।

मंगल पांडे नगर नाला पटरी से विक्टोरिया पार्क तक सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। गढ़ रोड से राजराजेश्वरी मंडप तक सड़क का चौड़ीकरण। नई सड़कें और एलिवेटेड रोड तक सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। जिससे लोगों का आवागवन बेहतर होगा।

शहर के प्रमुख स्थानों को जोड़ने के लिए नई सड़कें बनाई जाएंगी, जैसे: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और जेल के पीछे से किला रोड तक नई सड़क। बच्चा पार्क से तहसील तक एलिवेटेड रोड, जो शहर के एक प्रमुख इलाके को तेज गति से जोड़ने में सहायक होगी।

पुलिया निर्माण और चौराहों का सुधार

मेरठ शहर के प्रमुख चौराहों और पुलों पर भी ध्यान दिया गया है, जहां ट्रैफिक जाम की समस्या अक्सर देखी जाती है। इन स्थानों पर सुधार और नए पुलों का निर्माण किया जाएगा, जैसे: मवाना रोड पर आबूनाले की पुलिया, लोकप्रिय अस्पताल के पास की पुलिया और मेघदूत चौराहे के पास की पुलिया के निर्माण के लिए टेंडर जारी किए गए हैं।

लालकुर्ती चौराहे से अतिक्रमण हटाकर सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी, जिससे यहां ट्रैफिक की गति में सुधार होगा। बच्चा पार्क, कमिश्नर आवास चौराहा, हापुड़ अड्डा, बागपत को जाने वाली रोड के अंडरपास, फुटबाल चौक, मेट्रो प्लाजा, और जेल चुंगी जैसे प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment