अग्नि-5 vs शाहीन-III: भारत-पाकिस्तान की मिसाइल ताकत की तुलना

नई दिल्ली: भारत के सामने पाकिस्तान की सैन्य शक्ति कही भी नहीं टिकती हैं। दोनों देशों ने अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकार की मिसाइल तकनीकों का विकास किया है। इस मुकाबले में प्रमुख मिसाइल प्रणालियाँ हैं – भारत का अग्नि-5 और पाकिस्तान का शाहीन-III। दोनों ही मिसाइलों को अपनी-अपनी तरह से उन्नत और शक्तिशाली माना जाता है, लेकिन जब इनकी तुलना की जाती है तो दोनों के बीच कुछ महत्वपूर्ण अंतर सामने आते हैं।

अग्नि-5: भारत की मिसाइल ताकत

भारत का अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल एक अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल (ICBM) है, जो 5000 किलोमीटर से अधिक की रेंज तक हमला कर सकता है। यह मिसाइल अत्याधुनिक नेविगेशन और मार्गदर्शन प्रणाली से लैस है, जिससे यह उच्च सटीकता के साथ अपने लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। अग्नि-5 की खासियत इसका लंबी दूरी तक मार करने का सामर्थ्य है, जिससे यह भारत को दुश्मन के किसी भी हिस्से पर सटीक हमला करने की क्षमता प्रदान करता है। इसके अलावा, अग्नि-5 का परमाणु शस्त्रों को ले जाने की क्षमता भी इसे और भी घातक बनाती है।

शाहीन-III: पाकिस्तान की मिसाइल

पाकिस्तान की शाहीन-III मिसाइल पाक की लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज लगभग 2750 किलोमीटर तक बताई जाती है। हालांकि, शाहीन-III अग्नि-5 के मुकाबले कम रेंज वाली मिसाइल है, फिर भी यह पाकिस्तान की ताकत को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है। यह मिसाइल भी परमाणु युद्ध सामग्री को ले जाने में सक्षम है।

शाहीन-III का डिजाइन और तकनीकी प्रगति पाकिस्तान की सैन्य रणनीति का हिस्सा है, जो उसकी रक्षा और प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाता है। इसके बावजूद, अग्नि-5 से मुकाबला करते समय शाहीन-III की सीमित रेंज और सामर्थ्य भारत के मुकाबले काफी पीछे दिखती है।

तुलना: रेंज, सटीकता और सामर्थ्य

जब हम इन दोनों मिसाइलों की तुलना करते हैं, तो अग्नि-5 अपनी लंबी रेंज (5000 किलोमीटर से अधिक) और उच्च सटीकता के कारण पाकिस्तान के शाहीन-III से कहीं आगे है। भारत का यह मिसाइल एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है, जो शाहीन-III से कहीं अधिक दूर तक हमला कर सकता है। अग्नि-5 के रेंज में न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि पूरा चीन भी आता हैं।

0 comments:

Post a Comment