इसका मतलब है कि भारत यदि युद्ध में एक बार भी इस मिसाइल का इस्तेमाल किया तो पाकिस्तान के सभी बड़े शहरों—इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, पेशावर और रावलपिंडी जैसे लक्ष्यों को एक साथ निशाना बना सकता है और उसे तबाह भी कर सकता हैं।
क्या है MIRV तकनीक?
MIRV (मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल रीएंट्री व्हीकल) एक ऐसी एडवांस टेक्नोलॉजी है, जिसमें एक ही मिसाइल में कई परमाणु या पारंपरिक हथियार ले जाने की क्षमता होती है। लॉन्च के बाद ये हथियार पृथ्वी की कक्षा में अलग-अलग दिशाओं में जाकर अलग-अलग लक्ष्यों पर वार कर सकते हैं।
भारत द्वारा MIRV-सक्षम मिसाइल के विकास का मतलब है कि: एक मिसाइल से कई शहरों को एक साथ टार्गेट किया जा सकता है। इससे दुश्मन की मिसाइल डिफेंस प्रणाली को चकमा देना आसान हो जाता है, इससे जवाबी हमले की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है।
अग्नि-5: भारत की सबसे ताकतवर ICBM
अग्नि-5 मिसाइल भारत की अब तक की सबसे लंबी दूरी की मिसाइल है, जिसकी रेंज 5,000 से 8,000 किलोमीटर तक मानी जाती है। यह ICBM (Intercontinental Ballistic Missile) दुश्मन के गहरे अंदर तक वार करने में सक्षम है।
अब, इसमें जब MIRV तकनीक को जोड़ा गया है, तो यह केवल एक शहर नहीं, बल्कि कई शहरों को एक साथ निशाना बना सकती है — और वह भी एक ही प्रक्षेपण में। विशेषज्ञों के अनुसार, यह भारत की न्यूनतम प्रतिरोधक नीति (Minimum Credible Deterrence) को और मजबूती प्रदान करता है। दुनिया में भारत के अलावे अमेरिका, चीन, रूस, फ्रांस और ब्रिटेन के पास ही इस तरह की तकनीक मौजूद हैं।
0 comments:
Post a Comment