हार्ट फेल होने के लक्षण, शरीर के 7 संकेत को ध्यान दें!

स्वास्थ्य समाचार | आज के भागदौड़ भरे जीवन में हृदय रोग एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है। दिल की बीमारियां भारत में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट फेलियर (Heart Failure) के लक्षण धीरे-धीरे विकसित होते हैं और अक्सर लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में समय रहते चेतावनी के संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी हो जाता है।

1 .सांस लेने में तकलीफ 

सीढ़ियाँ चढ़ते समय या सोते वक्त बार-बार सांस फूलना हार्ट फेल का संकेत हो सकता है। फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा हो जाने से यह समस्या होती है।

2 .थकावट और कमजोरी 

शरीर को आवश्यक ऑक्सीजन और पोषक तत्व न मिल पाने के कारण मामूली काम में भी थकावट महसूस हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।

3 .पैरों, टखनों और पेट में सूजन 

दिल जब सही तरीके से खून पंप नहीं कर पाता तो शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगता है, जिससे सूजन हो जाती है। इसे हमेशा ध्यान रखें।

4 .तेजी से वजन बढ़ना

कुछ ही दिनों में वजन तेजी से बढ़ना संकेत हो सकता है कि शरीर में पानी जमा हो रहा है। इससे हार्ट अटैक होने के चांस बढ़ जाते हैं।

5 .लगातार खांसी या घरघराहट

खासकर जब खांसी के साथ सफेद या गुलाबी झागदार बलगम निकले, तो यह फेफड़ों में फ्लूइड जमा होने का संकेत हो सकता है।

6 .दिल की धड़कन का अनियमित होना

दिल की धड़कनों का तेज़ या अनियमित हो जाना हार्ट की पंपिंग में गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें।

7 .एकाग्रता में कमी और भ्रम की स्थिति

ब्लड फ्लो कम होने के कारण दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती, जिससे यह लक्षण सामने आते हैं। ये हार्ट फेल होने के शुरूआती संकेत हैं।

0 comments:

Post a Comment