न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने की चाहत रखने वाले लोगों को बहुत जल्द अच्छी खबर मिल सकती हैं। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में चिकित्सा पदाधिकारियों की कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए विभाग ने लगभग साढे छह हजार डॉक्टरों की बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिषद सदस्य दिलीप राय के प्रश्न पर विधान परिषद में सोमवार को मंत्री ने कहा कि राज्य में 2425 विशेषज्ञ चिकित्सक और 4012 सामान्य चिकित्सकों की नियुक्ति बिहार तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से होनी है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
दिलीप राय के प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि लैब टेक्निशियन के भी 1772 पदों पर बहाली की प्रक्रिया चल रही है। बहुत जल्द इनकी कमी दूर होगी। अस्पतालों में होगा तीन महीने की दवा का स्टॉकराज्य के अस्पतालों में तीन माह के लिए दवा का स्टॉक बराबर रहेगा। जिला से लेकर राज्यस्तर तक के सभी अस्पतालों में यह व्यवस्था होगी। साथ ही बहुत जल्द दवा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। अब किसी भी रोगी को दवा नहीं मिलने की शिकायत नहीं होगी।

0 comments:
Post a Comment