न्यूज डेस्क: आपको बता दें की 26 फरवरी 2019 को पुलवामा आतंकी हमले के ठीक 12 दिन के बाद भारतीय वायु सेना ने मिराज 2000 फाइटर प्लेन से पीओके में घुसकर आतंकी कैंप में जमकर बमबारी की थी। जिससे कई सारे आतंकी मारे गए थे। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत के सबसे खतरनाक फाइटर मिराज 2000 की खूबियों के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
भारत के सबसे खतरनाक फाइटर मिराज 2000 की खूबियां।
1 .आपको बता दें की डसॉल्ट मिराज 2000 को वज्र के नाम से भी जाना जाता है। यह फाइटर जेट लेजर गाइडेड बम से हमला करने में पूरी तरह से सक्षम हैं।
2 .मिराज 2000 विमान की अधिकतम स्पीड 2495 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसकी खास बात यह है कि यह बहुत छोटे रनवे में भी उड़ान भर सकता है।
3 .मिराज 2000 हवा में ही रहके जमीन पर वार करता है तथा हवा में भी एक साथ दूसरी दुश्मनों को निपटने की क्षमता रखता है। यही कार्य इस फाइटर जेट को दुनिया में सबसे खतरनाक बनाता हैं।
4 .यह जमीन पर एक साथ दो भिन्न-भिन्न लक्ष्य पर वार करने में सक्षम है। मिराज फाइटर जेट का वजन 7500 किलोग्राम है। यह परमाणु हथियार भी ले जाने की छमता रखता हैं।
5 .मिराज 2000 फाइटर जेट इजराइली बॉम spice 2000 से लैस हैं। ये आंतकवादियो के अड्डे को चुटकियों के धवस्त कर देता हैं।

0 comments:
Post a Comment