बढ़ा हुआ यूरिक एसिड को तुरंत करें कंट्रोल, ये है घरेलू उपाय

हेल्थ डेस्क: जब किसी व्यक्ति के शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती हैं तो इंसान को काफी परेशानी होती हैं। शरीर में यूरिक एसिड का उच्च स्तर कई तरह की बीमारियां पैदा करता है, जैसे आर्थराइटिस का भयानक रूप गाउट, ह्दय रोग, शुगर या किडनी रोग। आप यूरिक एसिड के स्तर का पता ब्लड टेस्ट के जरिए आसानी से लग सकता है। इसलिए आप समय समय पर अपना ब्लड टेस्ट जरूर कराएं। 
यूरिक एसिड कंट्रोल करने के घरेलू उपाय। 

नीबू : विटामिन-सी युक्त फलों का सेवन करेंगे तो आपका यूरिक एसिड लेवल संतुलित रहेगा। नीबू में मौजूद साइट्रिक एसिड बॉडी में यूरिक एसिड लेवल को बढ़ने से रोकता है। इसके लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नीबू का रस निचोड़ कर पिएं।

सेब का सिरका : सेब का सिरका शरीर में मौजूद यूरिक एसिड को टुकड़ों में तोड़कर शरीर को प्राकृतिक तरीके से क्लींजिंग करता है। एक ग्लास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालें और पूरे दिन में दो से तीन बार इस मिश्रण को पिएं।

हाई फाइबर फूड : फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन इसके लिए फायदेमंद होता है। इससे यूरिक एसिड के स्तर को अवशोषित करने और शरीर से उसे बाहर निकालने में मदद मिलती है। साबुत अनाज, सेब, संतरे और स्ट्रॉबेरी फाइबर से भरपूर हैं।

गेहूं का ज्वार : रक्त में अल्कलाइनिटी को फिर वापस लाने में गेहूं का ज्वार मदद करता है। विटामिन सी, क्लोरोफिल और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होता है। नीबू के जूस के साथ दो चम्मच गेहूं के ज्वार मिलाकर पीना चाहिए।

प्यूरीन का कम सेवन : मीट, मछली और चिकन न खाएं। प्यूरीन उच्च मात्रा में जानवरो के प्रोटीन में पाया जाता है। फलियां, मशरूम, बीन्स में भी प्यूरीन की मात्रा ज्यादा होती है।

0 comments:

Post a Comment