अपेंडिक्स होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण, रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: अपेंडिक्स की समस्या इंसान के लिए खतरनाक होती हैं। अपेंडिक्स में पेट में अचानक से कभी भी तेज दर्द होने लगता है जिससे इंसान की सेहत खराब हो जाती हैं और इंसान खुद को ऊर्जाहीन महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे शरीर के कुछ ऐसे लक्षण के बारे में जो लक्षण अपेंडिक्स होने पर दिखाई देते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
अपेंडिक्स के लक्षण : दरअसल अपेंडिक्स का दर्द नाभि के नीचे दाहिने तरफ होता है। इसमें दर्द होने के साथ ही ऊबकाई आती हैं और उल्टी भी होने लगती है। इसके अलावा, अपेंडिक्स की स्थिति में भूख नहीं लगती है और पेट में कब्ज की शिकायत भी रहती है। साथ ही साथ पेट में समय समय पर तेज दर्द होने लगता हैं। शरीर के ये लक्षण अपेंडिक्स बीमारी के होते हैं।

अपेंडिक्स दो तरह का होता है। एक एक्यूट अपेंडिसाइटिस और दूसरा क्रोनिक अपेंडिसाइटिस। एक्यूट अपेंडिसाइटिस ऐसी बीमारी है कि इसमें अगर सही वक्त पर इलाज नहीं हुआ तो यह अपेंडिक्स पेट में ही फट जाता है। जिससे इंसान की मौत तक हो जाती हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति के शरीर में ऐसा लक्षण दिखाई दे तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज ना करें और तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सके।

0 comments:

Post a Comment