न्यूज डेस्क: दुनिया के लिए आतंकवाद सबसे बड़ी समस्या बनी हुई हैं। मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा की पीएम मोदी आतंकवाद से निपट लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दिमाग में आतंक सबसे महत्वपूर्ण है और वह इससे अच्छे से निपटेंगे।
मीडिया से बोलते हुए ट्रंप ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी एक बहुत ही धार्मिक और शांत व्यक्ति हैं। लेकिन वह वास्तव में एक बहुत ही सख्त इंसान हैं। मैंने उन्हें कार्रवाई की मुद्रा में देखा है। उनके दिमाग में आतंक सबसे आगे है। वह इससे अच्छे से निपटेंगे।
आतंकवाद को कुचलने के संबंध में अपने स्वयं के ट्रैक रिकॉर्ड के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “मैंने आतंकवाद को नष्ट करने के लिए किसी और की तुलना में अधिक काम किया है। मांगे बगदादी जैसे बड़े आतंकवादी का खात्मा किया हैं।
उन्होंने कहा कि रूस, ईरान और सीरिया को भी कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए।
कट्टरपंथी आतंकवाद के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा कि रूस, ईरान, इराक और सीरिया को भी इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, “हमने कुछ महीने पहले अल-बगदादी को मार गिराया। कासिम सुलेमानी मारा गया। हमजा बिन लादेन (ओसामा का बेटा) भी मारा गया।

0 comments:
Post a Comment