न्यूज डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग बियर पीते हैं। एक नए अध्ययन में बताया गया है कि हर दिन डेढ़ पाव बीयर पीने वालों की उम्र बढ़ जाती है। अध्ययन का कहना है कि बीयर नहीं पीने वालों के मुकाबले हर रोज डेढ़ पाव बीयर पीने वालों के ज्यादा उम्र तक जीवित रहने की संभावना 81 फीसदी अधिक रहती है। ये लोग शारीरिक रूप से भी हेल्दी रहते हैं।
आपको बता दें की यह अध्ययन नीदरलैंड में मास्ट्रिच विश्वविद्यालय ने किया है। इस स्टडी के लिए शोधकर्ताओं ने 5,500 लोगों की ड्रिंकिंग हैबिट का विश्लेषण किया। शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए इन दो दशक तक बियर पीने वाले लोगों की ड्रिंकिंग हैबिट का विश्लेषण किया।
अध्ययन से जुड़े लेखक पीट वैन का कहना है कि एक थ्योरी यह भी कहती है कि ड्रिंक करना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप खूब ड्रिंक करें। ज्यादा पीने आपके लिए फायदेमंद नहीं बल्कि नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए सभी व्यक्ति को इस बात का ख्याल रखना जरुरी हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस अध्ययन का मतलब यह कतई नहीं है कि ड्रिंक नहीं करने वाले भी ड्रिंक करने लगे। यह अध्ययन इस मकसद से नहीं हुआ है कि लोग ड्रिंग करना शुरू कर दें।
नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) हर हफ्ते 14 यूनिट से ज्यादा ड्रिंक नहीं करने की सलाह देती है। अगर आप हफ्ते में इससे ज्यादा बीयर या एल्कोहल लेते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक है।

0 comments:
Post a Comment