मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने तक महिला, विधवा और दिव्यांगों को मिलेगा पैसा

न्यूज डेस्क: भारत में दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहें हैं। इस समस्या से निपटने के लिए मोदी सरकार कई तरह के फैसले ले रही हैं ताकि इस समस्या को रोका जा सके। आशंका यह जताई जा रही है कि आने वाले समय में हालात और भी ज्यादा बदतर हो सकते हैं। 
इस बीच सरकारें लोगों को राहत देने की तमाम कोशिशें कर रही हैं। कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन के बीच एक अच्छी खबर आ रही है 20.5 करोड़ महिलाओं के जन धन खाते में घर का खर्च चलाने के लिए अगले तीन महीने 500 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की है। 

इतना ही नहीं गरीब सीनियर सिटिजंस, विधवाओं और दिव्यांगों को अगले तीन महीने प्रति माह 1,000 रुपये पेंशन दी जाएगी। यह उन्हें पहले से मिल रही पेंशन के अतिरिक्त होगी। इसके अलवा वित्त मंत्री ने मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने का भी ऐलान किया है। मनरेगा की मजदूरी को 182 रुपये प्रति दिन से बढ़ाकर 202 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। इसका फायदा 5 करोड़ मजदूरों को होगा।

0 comments:

Post a Comment