बड़ी खबर: कोरोना को रोकने के लिए सरकार ने इन चीजों पर लगाया प्रतिबंध, जानिए पूरी खबर

न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना वायरस तेजी के साथ पैर पसार रहा हैं। ऐसे में ये सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है की इस महामारी को फैलने से कैसे रोका जाए, इस महामारी को रोकने के लिए सरकार दिन प्रतिदिन नए और सख्त कदम उठा रही है ताकि इस महामारी पर काबू पा लिया जाए, लॉकडाउन भी इन्ही में से एक था। 
उत्तर प्रदेश एक घनी आबादी वाला राज्य है अकेले उत्तर प्रदेश में करीब 20.42 करोड़ लोग रहते है ऐसे में योगी सरकार के लिए ये बड़ी चुनौती है की इस महामारी को जल्द से जल्द कैसे रोका जाए। इसी को देखते हुए योगी सरकार ने पुरे उत्तर प्रदेश में पान मसाला, गुटखा और तम्बाकू इत्यादि की बिक्री पर रोक लगा दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने पुरे उत्तर प्रदेश में गुटके के निर्माण और भण्डारण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है, यह प्रतिबंद इसलिए भी जरूरी था की लोग पान मसाला और गुटखा खा कर सड़के गन्दी करते है इसीलिए ये कड़ा फैसला लिया गया।

0 comments:

Post a Comment