न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। जिससे पीएम मोदी चिंतित नजर आ रहे हैं। भारत सहित तकरीबन सभी देशों ने सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन जारी करते हुए लोगों को इस बात से आगाह किया है कि कोरोना वायरस लोगों को एकदूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। इसलिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें।
भारत सरकार ने भी 14 अप्रैल तक 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित करते हुए लोगों से यह अपील की है कि जो जहाँ है वही रुक जाए। अनावश्यक घरों से बाहर बिल्कुल भी न निकलें। प्रत्येक माह की भांति मार्च महीनें के अंतिम रविवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लॉकडाउन में हो रही समस्याओं के लिए भारत की जनता से माफी मांगी थी। उन्होंने देशहित के लिए ऐसे फैसलों को लेने के लिए जरूरी बताया। उन्होंने मन की बात के कार्यक्रम में भी लोगों को फिट रहने के लिए समय-समय पर जरूरी दिशा-निर्देश देने की बात कही थी।
प्रधानमंत्री ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से कहा है कि,"आयुष मंत्रालय ने बेहतर स्वास्थ्य और इम्युनिटी के लिए कुछ दिशानिर्देश दिए है। ये ऐसे उपाय है जो आसानी से किये जा सकते है। कई तो ऐसी बाते है जो मैं वर्षों से कर रहा हूँ, जैसे पूरे साल सिर्फ गर्म पानी पीना। आप इन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाये, साथ ही दूसरों के साथ साझा करें।
यही नही प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष मंत्रालय के दिशानिर्देशों से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा की है। जिसमें कोरोना से लड़ने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय भी बताए गए है। गौरतलब है कि कोरोना का कहर भारत के मुंबई, दिल्ली, कर्नाटक, केरल तमिलनाडु और उत्तर-प्रदेश के नोएडा शहर में बड़ी तेजी से फैल रहा है।

0 comments:
Post a Comment