न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत कोरोना वायरस जैसी बहुत बड़ी महामारी से लड़ रही हैं। इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम मोदी एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे है। जिससे देशवाशियो को लाभ हो सके। सरकार ने 21 दिन का लॉक डाउन किया हुआ है। वायरस को बढ़ने से रोका जाए। लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर मजदूरों और गरीबो पर हुआ। लॉकडाउन की वजह से सब कुछ बंद कर दिया गया है बहुत से मजदूर ऐसे होते हैं जो डेली कमा कर खाते है। और उससे ही अपने घर का खर्च चलाते हैं। ऐसे में उनके लिए घर का खर्च चलाना बहुत बड़ी समस्या हो गया है।
पीएम मोदी की घोषणा।
पीएम नरेंद्र मोदी सरकार सभी गरीबो को निःशुल्क खाना तो खिला ही रही है, इसके वो सबकी आर्थिक मदद भी करना चाहते है। उन्होंने कहा की अप्रैल के पहले हफ्ते में गरीब मजदूर, किसानो के खाते में 2000 रुपये प्रतिमाह भेजे जायेंगे। इससे किसानों को थोड़ी राहत होगी। इस योजना से करीब 9 करोड़ गरीब किसानों को तुरंत इस योजना से लाभ मिलेगा। इसके अलावा लोन चुकाने में भी बड़ी राहत दी है। अब उपभोक्ताओं को तीन महीने तक लोन नही देना होगा।
यानी की आप तीन महीने तक किसी भी लोन की ईएमआई नही चुकाते है, तो इससे आपके क्रेडिट स्कोर और सिबिल स्कोर पर कोई कमी नही आएगी। देर से ईएमआई देने पर आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नही देना पड़ेगा। जिन महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन कराया हुआ है, उन लोगो को सरकार के द्वारा तीन महीने तक फ्री सिलेंडर दिए जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाए और इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।

0 comments:
Post a Comment