कोरोना वायरस: वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान स्क्रीन पर चलने लगी पॉर्न फिल्म

न्यूज डेस्क: अमेरिका (America) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से बचने के लिए काफी लोग क्वारेंटाइन में रह रहे हैं. इस दौरान कामकाजी लोग वीडियो कॉन्फ्रेंस (Video Conference) के जरिए एकदूसरे से बात रहे हैं और अपने काम निपटा रहे हैं. लेकिन पिछले दिनों ऐसी कई शिकायतें आई हैं कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनेआप स्क्रीन पर पॉर्न चलने लगा.
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क के लोगों ने शिकायत की है कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके कॉन्फ्रेंस को हैक कर लिया गया और स्क्रीन पर अपनेआप पॉर्न पिक्चर चलने लगी. कुछ लोगों ने वीडियो में हेट स्पीट और धमकाने वाले भाषण चलने की बात कही है

मिली जानकारी के अनुसार एफबीआई ने ऐसे दो मामलों को पकड़ा है. एक मामले में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान पॉर्न चलने की खबर सामने आई है. कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से अमेरिका के स्कूल बंद हैं. कई स्कूल अपने छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं. मैसाचुसेट्स हाई स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान एक हैकर ने वर्चुअल क्लासरूम को हैक कर लिया. हैकर्स पढ़ाने वाले टीचर्स को चिढ़ाने लगे और उनके घर का पता बताकर उन्हें धमकाने लगे.

एफबीआई की तरफ से अब कहा गया है कि ज़ूम ऐप का इस्तेमाल करते वक्त यूजर्स अपने मीटिंग को प्राइवेट रखें और किसी के भी साथ स्क्रीन शेयर करने से बचें. सिलिकॉन वैली स्थित ज़ूम कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वो यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर काफी गंभीर हैं और ऐसे मामलों की छानबीन की जा रही है.

कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान ज़ूम ऐप का काफी इस्तेमाल किया जा रहा है. यूनिवर्सिटीज, स्कूल और दूसरे बिजनेस वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एकदूसरे से जुड़कर अपना कामकाज कर रहे हैं। 

0 comments:

Post a Comment