LIVE UPDATES: कोरोना वायरस को लेकर भारत की बड़ी तैयारी, जानकर हो जाएंगे हैरान

न्यूज डेस्क: मिली जानकारी के अनुसार विदेश मंत्रालय ने COVID-19 डेटा सेंटर की स्थापना की है. इसमें दुनिया भर के देशों का कोरोना से संबंधित डेटा इकट्ठा किया जा रहा है और इसी के आधार पर कोरोना से लड़ने की रणनीति बनाई जा रही है.
विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इस डाटा सेंटर से कोरोना वायरस के खिलाफ रोड मैप तैयार करने में बड़ी बड़ी मदद मिल रही है. विदेश मंत्रालय ने COVID-19 नाम से अलग से सेल का गठन किया है. इसमें 75 अधिकारी 24/7 काम कर रहे हैं, जो विदेशों के साथ कोरोना से संबंधित मामलों में कॉर्डिनेट कर रहे हैं.

भारत में प्रधानमंत्री केयर फंड में विदेशों से भी डोनेशन स्वीकार करने का फैसला किया है. दुनियाभर में फैले अभियानों के जरिए भारत कोरोना के लिए जो भी मेडिकल इक्विपमेंट्स की जरूरत है, वह युद्ध स्तर पर पूरी की जा रही है. हम बड़े पैमाने पर ये चीजें खरीद भी रहे हैं और जो मदद के तौर पर भेज रहा है, उसको भी स्वीकार कर रहे हैं. इसमें पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स यानी पीपीई वेंटिलेटर जैसी जरूरत की चीजें लाई जा रही हैं.

तबलीगी जमात के मामले में विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि जिन नियमों का उल्लंघन किया गया है, उनको लेकर संबंधित एजेंसियां कानूनी कार्रवाई कर रही हैं. विदेश मंत्रालय की जो भी इसमें जरूरत होगी, वह जानकारी मुहैया कराएगा.

0 comments:

Post a Comment