रेलवे में सरकारी नौकरी के मौके, ब‍िना परीक्षा होगी भर्ती

न्यूज डेस्क: रेलवे में नौकरी करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की  रेलवे ने अपने ईस्‍ट कोस्‍ट रेलवे में व‍िभ‍िन्‍न पदों पर आवेदन मांगे हैं. ज‍िन पदों पर रेलवे ने आवेदन आमंत्र‍ित क‍िये हैं, उसमें GDMO और स्‍पेशल‍िस्‍ट के पद शाम‍िल हैं. इन मेडिकल स्‍टाफ का चयन सेंट्रल अस्‍पताल, ईस्‍ट कोस्‍ट रेलवे, भूवनेश्‍वर के ल‍िये होगा, जहां उन्‍हें COVID19 रोगियों का ईलाज करना होगा. इसके ल‍िये उम्‍मीदवारों की ल‍िख‍ित परीक्षा नहीं होगी. बल्‍क‍ि स‍िर्फ वॉकइन इंटरव्‍यू के आधार पर उनका चयन होगा। 
वॉक इन इंटरव्‍यू की त‍िथ‍ि: 6 अप्रैल 2020

पदों का नाम :          पदों की संख्या 
जनरल ड्यूटी मेड‍िकल ऑफिसर: 13

स्‍पेशल‍िस्‍ट : 2

वेतन। 
जनरल ड्यूटी मेड‍िकल ऑफिसर पदों पर चयन‍ित उम्‍मीदवारों को प्रत‍ि माह 75000 रुपये का वेतन प्राप्‍त होगा. वहीं, स्‍पेशल‍िस्‍ट पदों पर चयन‍ित होने वाले अभ्‍यर्थ‍ियों को 95000 का वेतन प्राप्‍त होगा.

कैसे करें आवेदन। 
पदों पर आवेदन करने के ल‍िये प्रत्‍येक उम्‍मीदवार को रज‍िस्‍ट्रेशन करना होगा. इसके साथ ही उम्‍मीदवारों को स्‍कैंड एप्‍लीकेशन फॉर्म और अपने जरूरी डॉक्‍यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. उम्‍मीदवारों 5 अप्रैल से पहले chosgazwat1974@gmail.com पर अपना सारा व‍िवरण भेजना होगा.

0 comments:

Post a Comment