शिक्षकों के ल‍िये बड़ी खुशखबरी, लॉकडाउन के बीच म‍िला मानदेय

न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 14 अप्रैल तक हुए लॉकडाउन के बीच स्‍कूल और कॉलेजों को बंद कर द‍िया गया है. श‍िक्षक और छात्र दोनों ही इन द‍िनों अपने अपने घरों में हैं. उत्‍तर प्रदेश की पूरी श‍िक्षा व्‍यवस्‍था में श‍िक्षाम‍ित्रों का बड़ा योगदान है और इस दहशत के माहौल में उनके ल‍िये योगी सरकार ने खुशखबरी दी है. 
प्राइमरी स्कूलों में काम करने वाले शिक्षामित्रों के फरवरी महीने का मानदेय जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही मार्च की सैलरी भी उन्‍हें अगले कुछ द‍िनों में प्राप्‍त हो जाएगी.

हालांक‍ि श‍िक्षाम‍ित्रों को अक्‍सर ही देर से सैलरी प्राप्‍त होती है और इस बात पर श‍िक्षाम‍ित्र नाराजगी भी जाह‍िर कर चुके हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि राज्य सरकार के तहत कार्य करने वाले सभी कर्म‍ियों को ब‍िना क‍िसी कटौती के वेतन द‍िया जाएगा.

0 comments:

Post a Comment