कोरोना संकट: अमेरिका की मदद के लिए आगे आया रूस, वाशिंगटन पहुंचा रूसी विमान

न्यूज डेस्क: अमेरिका को महामारी में मदद के लिए बुधवार को एक रूसी सैन्य विमान वाशिंगटन पहुंचा। मॉस्क और जरूरी मेडिकल सामग्री से लैस रूसी विमान बुधवार को मास्को के बाहर एक हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने के बाद वाशिंगटन पहुंचा है।
गौरतलब है रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गत सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ फोन पर बातचीत में रूसी मदद की पेशकश की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने पूरी दुनिया में 44,000 से अधिक लोगों की मौत के जिम्मेदार घातक वायरस के खिलाफ लड़ाई पर गंभीर चर्चा की थी।

रूसी रक्षा मंत्रालय के सौजन्य वाशिंगटन पहुंचे रूसी विमान को लेकर ट्रम्प के कुछ आलोचकों के नाखुश होने की संभावना बढ़ गई है, जिन्होंने अमेरिका को पुतिन से अपनी दूरी बनाए रखने का अपील की थी। उनका तर्क है कि मॉस्को अपने प्रभाव को आगे बढ़ाने के लिए एक भू-राजनीतिक और प्रचार उपकरण के रूप में इस तरह की सहायता का उपयोग करता है। हालांकि क्रेमलिन इससे इनकार करता है।

0 comments:

Post a Comment