भारत सरकार के इस विभाग में निकली नौकरियां, स्नातक करें आवेदन

न्यूज डेस्क: भारत सरकार के प्रमुख महारत्न उपक्रम बीएचईएल की भोपाल इकाई में इंजीनियरिंग संकाय के स्नातक और डिप्लोमा धारकों के अप्रेंटिस ट्रेनिंग (शिक्षुता प्रशिक्षण) के लिए 229 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि - 13-03-2020
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख - 03-04-2020

पदों का विवरण।
इस भर्ती विज्ञापन के तहत 229 पदों (वार्षिक प्रशिक्षु) के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिनमें सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर आदि वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन से पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य।
भेल ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि उम्मीदवारों को आवेदन से पहले www.mhrdnats.gov.in पर जा रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य हैं। 

0 comments:

Post a Comment