न्यूज डेस्क: कोरोना संकट के कारण पुरे देश में लॉकडाउन को बढ़ाया गया हैं। इसी बीच बिहार सरकार ने जरुरी दिशा निर्देश के साथ बिहार में कुछ दुकाने खोलने की अनुमति दी हैं। सरकार के आदेश के बाद आज से बिहार में दुकाने खुलना शुरू हो जाएगी।
1 .सोमवार, बुधवार, और शुक्रवार को 10.00 बजे से 4 बजे तक इलेक्ट्रॉनिक गुड्स यथा मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, यूपीएस व बैटरी (विक्रय व मरम्मत) की दुकाने खुलेगी।
3 .सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को 10.00 बजे से 4 बजे तक ऑटोमोबाईल्स, टायर ट्यूब्स, लुब्रिकेंट की दुकाने खुलेगी।
4 . मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को 10.00 बजे से चार बजे तक ऑटोमोबाइल, स्पेयर पार्ट. की दुकाने खोलने की इजाजत हैं।
5 .मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को 10.00 बजे से चार बजे तक गैरेज व वर्कशॉप की दुकाने खुली रहेगी।
6 .सोमवार से शनिवार तक 10.00 बजे से चार बजे तक सीमेंट, स्टील, बालू, स्टोन, गिट्टी, सीमेंट ब्लॉक, ईंट, प्लास्टिक पाइप, हार्डवेयर, सैनिटरी फिटिंग, लोहा, पेंट, शटरिंग सामग्री. आदि की दुकाने खुली रहेगी।
7 .सोमवार से शनिवार तक 10.00 बजे से 4 बजे तक हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की दुकान खुली रहेगी।

0 comments:
Post a Comment