10 मिनट में बिक गई हावड़ा-नयी दिल्ली रूट की सभी टिकट, रेलवे ने दी जानकारी

न्यूज डेस्क: रेलवे ने लॉकडाउन 3 में 12 मई से कुछ स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की हैं। जिसके लिए टिकट की बुकिंग 11 मई से शुरू की गयी हैं। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 12 मई से चलने वाली विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू की और हावड़ा-नयी दिल्ली मार्ग की ट्रेन के एसी-1 और एसी-3 की सभी टिकटें 10 मिनट के भीतर बिक गईं। 
मिली जानकारी के अनुसार टिकटों की बुकिंग पहले शाम चार बजे से शुरू होनी थी, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण उसमें देरी हुई। लेकिन जैसे ही टिकट की बुकिंग शुरू हुई। लगभग सभी ट्रेन के टिकट देखते ही देखते बुक हो गए। 

आपको बता दें की 9:15 बजे तक लगभग 30,000 PNR जनरेट किए गए और 54,000 से अधिक यात्रियों को रिजर्वेशन जारी किया गया। इस तरह से लोगों में यात्रा करने के लिए क्रेज देखा गया हैं। कोरोना संकट के बीच लोग अपने काम या अपने जगह पर पहुंचने के लिए उतावले नजर आ रहे हैं। 

यह विशेष ट्रेनें नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी को जाएंगी। आप इसका टिकट सिर्फ IRCTC वेबसाइट से ही प्राप्त कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment