बिहार के क्वारेंटाइन सेंटरों पर होगी शिक्षकों की तैनाती, सरकार ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: कोरोना संकट के कारण बहुत से प्रवासी मजदुर बिहार आ रहे हैं। इन मजदूरों को क्वारेंटाइन सेंटरों पर रखा जा रहा हैं। क्वारेंटाइन खत्म होने के बाद इन्हे अपने घर जाने की इजाजत मिल रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बिहार सरकार अब क्वारेंटाइन सेंटरों पर  शिक्षकों की तैनाती करेगी ताकि इनपर नजर रखा जा सके। 
आपको बता दें की पटना जिले के 44 क्वारेंटिन सेंटरों में 2,538 लोग रह रहे हैं। इन लोगों पर नजर रखने के लिए सरकार  शिक्षकों की तैनाती करेगी। सेंटरों के अंदर इस बात का ध्यान रखना होगा की लोग एक-दूसरे के संपर्क में नहीं आएं इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने व लगातार हाथ धोने के नियमों का पालन कराया जाएगा। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के लगभग सभी जेलों में क्वारेंटिन सेंटर बनाया जा रहा हैं। इन सेंटरों पर सरकार अब शिक्षकों की तैनाती के लिए आदेश जारी कर दिया हैं। इसके लिए सभी डीएम को सुचना भेज दी गई हैं। 

क्वारेंटिन सेंटर पर रसोइघर, भोजनालय, आवासन, साफ-सफाई, मेडिकल चेकअप आदि के लिए अलग-अलग कर्मी विशेषकर शिक्षक की प्रतिनियुक्ति करने व उनके दायित्व का निर्धारण करने का निर्देश दिया है। ताकि बाहर से आए लोगों को किसी भी प्रकार के परेशानी का सामना करना ना पड़ें। 

0 comments:

Post a Comment