न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। जो राज्य के लोगों के लिए खतरनाक हैं। इसे देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से बातचीत के दौरान ये संकेत दिया हैं की बिहार सरकार अपने राज्य में लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाना चाहती हैं।
उन्होंने कहा की बिहार में कई लोग बाहर से आये हैं। जिसके कारण यहां कोरोना फैलने का खतरा बढ़ गया हैं। जिसके कारण लॉकडाउन को बढ़ाना राज्य के लोगों के हित में होगा। पिछले कुछ दिनों में लगातार कोरोना के मामले मिलने से बिहार सरकार चिंतित हैं और इसे रोकने के लिए कई तरह के फैसले ले रही हैं। ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सकते हैं।
बिहार में धीरे धीरे दुकाने खुलने लगी हैं। लेकिन फिर भी लॉकडाउन का पालन हो रहा हैं। बिहार सरकार सभी जिले के लोगों को ज्यादा छूट नहीं देना चाहती हैं। क्यों की इससे बिहार में कोरोना का चेन बन सकता हैं। जिससे कई लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 746 हो गई हैं। इस संख्या में प्रतिदिन वृद्धि हो रही हैं। जो बिहार के लिए खतरनाक हैं। सरकार कोरोना के इस फैलाव को रोकने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

0 comments:
Post a Comment