न्यूज डेस्क: भारत के महान वैज्ञानिक अब्दुल कलाम लोगों के लिए एक प्रेरणा के स्रोत हैं। इनकी बातों आज के समय में लाखों युवाओं को आगे बढ़ने की सीख देती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे अब्दुल कलाम के कुछ ऐसे बातों के बारे में जो बातें आपको जीवन में कभी भी हारने नहीं देगी और आप अपने पथ पर बढ़ते रहेंगे। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
अब्दुल कलाम के ये 10 अनमोल विचार आपको कभी हारने नहीं देगा।
1 .सपने वो नहीं जो हम सोते हुये देखते है, सपने वो है जो हमे सोने नहीं देते।
2 .महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।
3 .यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।
4 .इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने कि लिए ये ज़रूरी हैं।
5 .अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।
6 .इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।
7 .इंतज़ार करने वालो को सिर्फ उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते है।
8 .देश का सबसे अच्छा दिमाग, क्लास रूम की आखरी बेंचो पर मिल सकता है।
9 .अपनी पहली सफलता के बाद विश्राम मत करो क्योकि अगर आप दूसरी बार में असफल हो गए तो बहुत से होंठ यह कहने के इंतज़ार में होंगे की आपकी पहली सफलता केवल एक तुक्का थी।
10 .जब हमारे हस्ताक्षर, ऑटोग्राफ में बदल जाए तो यह सफलता की निशानी है।

0 comments:
Post a Comment