दुनिया के टॉप वैज्ञानिकों की लिस्‍ट में भारत के कितने वैज्ञानिक, यहां देखें

न्यूज डेस्क: आपको बता दें की ग्‍लोबल ऑर्गनाइज़ेशन clarivate analytics ने दुनियाभर के सबसे काबिल 4000 वैज्ञानिकों की लिस्‍ट जारी की है। ग्‍लोबल ऑर्गनाइज़ेशन ये लिस्ट वैज्ञानिकों के द्वारा किये गए रिसर्च के अनुसार जारी करती हैं इस लिस्ट में उसने भारत के 10 वैज्ञानिकों को शामिल किया हैं। वहीं पिछले साल इस सूची में भारत के महज 5 वैज्ञानिक शामिल थे। 
वैज्ञानिक रिसर्च और उनके वैज्ञानिकों के मामले में भारत का चिर प्रतिद्वंद्वी पड़ोसी देश चीन काफी आगे निकल गया है। चीन ने 482 वैज्ञानिकों के साथ अमेरिका और ब्रिटेन के बाद तीसरा स्‍थान प्राप्‍त किया है। इससे साबित होता हैं की भारत से चीन का रिसर्च कितना बेहतर हैं। 

वहीं अगर पहले स्थान की बात करें तो इस लिस्ट में अमेरिका के सर्वाधिक 2639 वैज्ञानिक और ब्रिटेन के 546 वैज्ञानिक इस सूची में शामिल किए गए हैं। आज के वर्तमान समय में अमेरिका अपने वैज्ञानिक रिसर्च के दम पर ही सुपरपावर बना हैं। 

0 comments:

Post a Comment