हड़ताली शिक्षकों की अब दूर होगी सभी परेशानी, वेतन शीघ्र भुगतान का निर्देश

न्यूज डेस्क: बिहार में हड़ताली शिक्षकों का हड़ताल ख़त्म हो गया हैं। जिसके बाद सरकार इन शिक्षकों की हर परेशानी दूर करने को तैयार हैं। अब बिहार के शिक्षक अपने अपने काम पर लौट रहें हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण बहुत से शिक्षकों को ज्वाइन करने में परेशानी हो रही हैं।
इसी परेशानी को दूर करने के लिए  विधान परिषद सदस्य प्रो. संजय कुमार सिंह ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निदान का आग्रह किया है। अब शिक्षक जिला स्तर पर वाट्सएप एवं ई-मेल से ड्यूटी ज्वाइन कर सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद वेतन शीघ्र भुगतान का निर्देश दिया गया हैं। इन शिक्षकों को बहुत जल्द वेतन भुकतान किया जायेगा। साथ ही साथ सेवा शर्त भी लागू होगा। सरकार ने इसके लिए निर्देश जारी किया हैं। 

0 comments:

Post a Comment