24 घंटे में चार हजार से ज्यादा केस 97 मौतें, मोदी सरकार की बढ़ी टेंशन

न्यूज डेस्क: भारत में जैसे जैसे लॉकडाउन में लोगों को राहत दी जा रही हैं। वैसे वैसे कोरोना का संक्रमण भी तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। इससे मोदी सरकार की टेंशन बढ़ गयी हैं। सरकार कई तरह के बड़े फैसले ले रही हैं ताकि कोरोना के इस संकट को दूर किया जा सके। 
स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी एक रिपोट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,213 नए मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 97 लोगों की मौतें भी हुई हैं। सरकार की चिंता बढ़ने लगी हैं। अगर इस तरह से कोरोना का फैलाव होता रहा तो लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। 

अगर आप देश में सबसे ज्यादा फैले कोरोना संक्रमण की करें तो महाराष्ट्र में अभी तक कोरोना के 22171 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 4199 ठीक हुए हैं। जबकि 832 लोगों की मौत हुई। इससे राज्य के लोगों में चिंता बनी हुई हैं। 

गुजरात में कोरोना वायरस के 8194 केस हैं। राज्य में 493 लोगों की मौत हुई है। जबकि तमिलनाडु में 7204 लोगों कोरोना पॉजिटिव हैं। इस सूचि में चौथे नंबर पर राजधानी दिल्ली हैं। यहां कोरोना के 6923 मामले हैं, जिसमें से 2069 ठीक हो चुके हैं वहीं, 73 की मौत हुई है।

0 comments:

Post a Comment