न्यूज डेस्क: अगर आप ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की रेल मंत्रालय ने 12 मई से ट्रेन सेवा बहाल करने का प्लान बनाया हैं। इसके लिए टिकट की बुकिंग 11 मई शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगी। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की आप कैसे ट्रेन से सफर कर सकते हैं। किन लोगों को ट्रेन से सफर करने की इजाजत मिलेगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .रेल से सफर करने का इजाजत सिर्फ उन लोगों को मिलेगी जो फेस मॉस्क पहनने होंगे। स्टेशन पर सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग भी होगी।
2 .मिली जानकारी के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को बुखार, सर्दी-जुकाम के संदिग्ध लक्षण हैं तो उन यात्रियों को रेलवे यात्रा करने की इजाजत नहीं देगी।
3 .आपको बता दें की ट्रेन से यात्रा करने के लिए आपको कम से एक घंटे पहले स्टेशन पहुंचना होगा। तभी आपको यात्रा करने दिया जाएगा।
4 .रेल से यात्रा करने वाले लोगों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।
5 .रेलवे सफर के दौरान यात्रियों को कंबल या चादर नहीं देगी।

0 comments:
Post a Comment