बिहार में 705 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, अब तक 6 की मौत

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के ग्राफ में तेजी आयी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अभी तक रा्ज्य के विभिन्न जिलों में कुल 104 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। जिससे राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 705 हो गई हैं। सरकार कोरोना के इस बढ़ते ग्राफ से चिंतित हैं। 
कोरोना के इस बढ़ते मामले के बिच सबसे अच्छी खबर यह हैं की यहां अब तक 354 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं बिहार में अब तक 6 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुआ हैं। इस तरह से बिहार में कोरोना वायरस का संचार हो रहा हैं। 

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने जानकारी देते हुए बताया की बिहार के 37 जिलों में कोरोना का संक्रमण फ़ैल चूका हैं।  वहीं बिहार में 50 फीसदी संक्रमित मरीज ठीक हो कर घर लौट चुके है। ये बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत सबसे ज्यादा हैं। 

0 comments:

Post a Comment