न्यूज डेस्क: लॉकडाउन 3 में रेल मंत्रालय 12 मई से देश के कई हिस्सों में ट्रेन चलाने का फैसला लिया हैं। इसके लिए आधिकारिक रूप से घोषणा की गई हैं। रेलवे के आधिकारिक पुष्टि के बाद 11 मई से टिकट की बुकिंग भी शुरू हो गयी हैं। यात्रा करने वाले लोग टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।
अगर आप पटना से नई दिल्ली जाने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें की प्रतिदिन एक ट्रेन पटना से नई दिल्ली को जाएगी। ये ट्रेन देश के कई रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस स्टेशन के बारे में जहां ये ट्रेन रुकेगी।
कहां-कहां होगा ठहराव।
पटना के राजेन्द्रनगर टर्मिनल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन राजेन्द्रनगर टर्मिनल से प्रतिदिन 19.20 बजे खुलकर 19.40 बजे पटना जं, 22.12 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं, 00.11 बजे प्रयागराज जं, 02.15 बजे कानपुर स्टेशन रूकते हुए 07.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
वहीं वापसी में नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर टर्मिनल स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 17.15 बजे प्रस्थान करेगी तथा यहां से यह गाड़ी 22.00 बजे कानपुर ज, 00.05 बजे प्रयागराज जं, 02.15 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं, 05.00 बजे पटना जं. रूकते हुए 05.30 बजे राजेन्द्रनगर टर्मिनल पहुंचेगी। इसलिए आपको जिस स्टेशन पर उतरना हैं आप वहां का टिकट बुक कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment