सरकार ने 3 करोड़ राशन कार्ड कर दिये रद्द, जानिए सबसे बड़ा कारण?

न्यूज डेस्क: मोदी सरकार जब से केंद्र में आई हैं तब से कई तरह के फैसले ले रही हैं और पहले से हो रहे गलत काम पर ताला लगा रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की मोदी सरकार ने देश के 3 करोड़ लोगों का राशन कार्ड रद्द कर दिया हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार  केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि पूरे देश में राशन कार्डों के डिजिटाइजेशन और आधार सिडिंग के दौरान करीब 3 करोड़ कार्ड फर्जी पाए गए। जिसके बाद सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया हैं। 

देश में बहुत से लोग फर्जी राशन कार्ड बनाकर इसका लाभ उठा रहे थे। लेकिन जब राशन कार्ड को आधार से जोड़ने को कहा गया तो इनका सच सामने आ गया। इसके बाद सरकार ने इन सभी राशन कार्ड को रद्द करने का आदेश दिया हैं। 

खाद्य मंत्रालय ने बताया की केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन के दौरान देश के गरीबों को बांटने के लिए जितनी मात्रा में दालें मुहैया करायी गयी हैं, उनमें से आधी दालें भी ठीक ढंग से गरीबों तक नहीं पहुंच पायी हैं। आखिर देश में लागू लॉकडाउन के दौरान सरकार ने करीब 3 करोड़ राशन कार्डों को रद्द करने का फैसला लिया। ये  राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं कराए गए थे। 

0 comments:

Post a Comment