बिहार में काम पर लौटे सभी शिक्षक, वेतनमान पर कब होगी चर्चा

न्यूज डेस्क: बिहार में  समान काम समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों की हड़ताल हो गई हैं। बिहार के लगभग सभी शिक्षक काम पर लौट आये हैं। लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद हैं। लेकिन राज्य के लगभग सभी शिक्षक हड़ताल खत्म करके ड्यूटी ज्वाइन कर लिया हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार  हड़ताल को खत्म करने के लिए सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बैठक हुई है।  उसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। जिसके बाद यह तय किया गया कि हड़ताल को खत्म किया जाए। 

बिहार सरकार ने शिक्षको के कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही साथ ये भरोसा भी दिलाया की कोरोना संकट ख़त्म होने पर सरकार वेतनमान को लेकर चर्चा करेगी। फिलहाल सभी शिक्षक को हड़ताल हावधि का वेतन दिया जाएगा। और उनपर किये गए सभी प्रकार के करवाई को बापस लेगा। 

हड़ताल  ख़त्म होने के बाद सरकार शिक्षकों के लिए कई तरह के फैसले ले रही हैं। इन शिक्षकों को बहुत जल्द वेतन भी दिया जाएगा। 

0 comments:

Post a Comment