न्यूज डेस्क: अगर आप बिहार के सरकार आईटीआई में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार सरकार ने आईटीआई फ्रॉम भरने की तिथि को बढ़ा दी हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आइटीआइ में एडमिशन के लिए आवेदन भी अब 24 मई तक कर दिया गया हैं।
आपको बता दें की इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई तक निर्धारित की गई थी। अगर आप बिहार आईटीआई में एडमिशन चाहते हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। आबेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन के द्वारा हो रही हैं।
राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में एडमिशन के लिए आयोजित आइटीआइ प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (आइटीआइ कैट) के लिए आवेदन की तिथि भी 24 मई तक बढ़ा दी गयी है। यह निर्णय कोविड -19 महामारी के कारण लिया गया हैं। फिलहाल परीक्षा की तिथि पर निर्णय नहीं लिया जा सका है. इसके लिए बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment