न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए 17 मई तक लॉकडाउन जारी हैं। लेकिन सरकार इस लॉकडाउन में लोगों को धीरे धीरे छूट दे रही हैं। इसी बीच पटना से बड़ी खबर आ रही हैं की यहां सरकारी ऑफिस के बाद अब प्राइवेट ऑफिस खोलने का भी आदेश मिल दिया हैं।
पटना के डीएम कुमार रवि के इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की पटना में प्राइवेट ऑफिस 33% कर्मचारियों के साथ हप्ते में तीन दिन ऑफिस खोल सकते हैं। डीएम कुमार रवि ने आदेश में कहा है कि पटना में प्राइवेट दफ्तर सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को ही खुलेंगे और दिन बंद रहेंगे। ये दिशा निर्देश सभी प्राइवेट ऑफिस के लिए हैं।
पटना डीएम ने साफ किया है कि शॉपिंग कंपलेक्स ,मार्केट कंपलेक्स और शॉपिंग मॉल से अवस्थित कोई भी दुकाने अभी नहीं खुलेंगी. स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। आपको बता दें की पटना अभी रेड जोन में हैं।

0 comments:
Post a Comment