न्यूज डेस्क: कोरोना संकट के कारण लॉकडाउन लगा हुआ हैं। जिससे लोग नौकरी के लिए अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। इसे देखते हुए बिहार सरकार ने कई पदों पर हो रहे भर्ती प्रक्रिया को बढ़ा दिया हैं। ताकि छात्रों को ज्यादा परेशानी का सामना करना ना पड़े।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार सरकार ने सीनियर लैब टेक्नीशियन समेत कई पदों पर भर्ती आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। आपको बता दें की इन पदों पर आवेदन प्रकिया की तारीख 30 अप्रैल को खत्म हो रही थी। लेकिन कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन को लेकर आखिरी तारीख बढ़ाने का फैसला किया गया हैं। अब इच्छुक छात्र 15 मई तक आवेदन कर सकते है।
इससे पहले भी स्वास्थ्य समिति ने लॉकडाउन और कोरोना वायरस के कारण आवेदन की आखिरी तिथि 09 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया था। एक बार फिर से इसे बढ़ाने का फैसला लिया गया हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित, ओबीसी और बीसी (पुरुष) से 500 रुपए लिया जाएगा। जबकि अनारक्षित, ओबीसी और बीसी (महिला) से 250 रुपए लिया जाएगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांगों से 250 रुपए लिया जाएगा। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

0 comments:
Post a Comment