बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब महज 7 दिनों में बनेगा राशन कार्ड

न्यूज डेस्क: लोगों को सहूलियत के लिए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं। अब राज्य के लोगों को राशन कार्ड 7 दिनों बनाया जाएगा। आपको बता दें की राज्य सरकार ने लोक सेवा अधिकार अधिनियम में तत्तकाल संशोधन कर दिया है.यह व्यव्स्था उन लोगों को दी गई है जिन्हे हाल ही में सरकार के निर्देश पर जीविका ने चिन्हित किया है.
मिली जानकारी के अनुसार बिहार में जीविका द्वारा चिन्हित पात्र लोगों को 1 हजार रूपये के साथ साथ उसे 7 दिनों के अंदर राशन कार्ड दिया जायेगा। बिहार सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया हैं। इसकी प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू हो जाएगी। 

बिहार में जिन लोगों को राशन कार्ड हैं सरकार इस लॉकडाउन में उन लोगो को अनाज के साथ साथ 1 हजार रूपये दे रही हैं। अब सभी गरीब लोगों को राशन कार्ड बनाया जा रहा हैं। बिहार में राज्य सरकार ने बिना राशन कार्ड वाले लोगों के लिए भी सहायता राशि प्रदान किया हैं। 

0 comments:

Post a Comment