पटना में कोरोना का कहर जारी, पॉजिटिव मरीजों की संख्या 724

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना का कहर जारी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार खाजपुरा इलाके में कोरोना संक्रमण ने फिर से दस्तक दे दी है। जिससे मुहल्ले में हड़कंप मच गया हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से मुहल्ले को सील कर दिया गया हैं। 
आपको बता दें की पटना का खाजपुरा पहले भी काफी चर्चे में रहा है और आज की ताजा जानकारी तक मिले रिपोर्ट में अभी 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे राज्य में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या अब बढ‍कर 724 हो चुके हैं। 

बिहार सरकार के कई प्रयासों में बावजूद बिहार में कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। जो राज्य के लोगों के लिए खतरनाक हैं। इससे लोगों में कई तरह की चिंता बनी हुई हैं। वर्तमान समय में सिर्फ एक जिले को छोड़ दिया जाए तो बिहार के 37 जिलों में कोरोना का संक्रमण फ़ैल चूका हैं। 

0 comments:

Post a Comment