बिहार में बेकाबू हुआ कोरोना वायरस, 746 लोग कोरोना पॉजिटिव

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा हैं। प्रतिदिन कोरोना मरीज मिलने से राज्य की स्थिति ख़राब होती जा रही हैं। इस राज्य में रहने वाले लोग डर के साये में जी रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही आ रही हैं की बिहार में 13 लोगों के अंदर कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई हैं। 
बिहार स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 746 हो गई हैं। इन मरीजों की संख्या में तेजी के साथ वृद्धि हो रही हैं। जो बिहार के लिए चिंता जनक हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार तीन बिहार के मुजफ्फरपुर एक सीतामढ़ी, पांच बिहार के शेखपुरा जिला और दो मामले नवादा जिले से सामने आए हैं। जिससे कोरोना की संख्या में वृद्धि हुई। जहां-जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले उन इलाकों को सील  कर दिया गया हैं ताकि कोरोना का फैलाव ना हो सके। 

0 comments:

Post a Comment